छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का धरना प्रदर्शन

रांची: छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का धरना प्रदर्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची स्थित कल्याण विभाग कार्यालय के बाहर बुधवार को छात्रों ने दो वर्षों से छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में धरना दिया। धरने में रांची के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र शामिल हुए।

छात्रों ने कहा कि दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई छात्रों को मजबूरी में शैक्षणिक लोन लेना पड़ा है, जबकि कुछ को फीस भरने के लिए पार्ट-टाइम नौकरी करनी पड़ रही है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही राशि उनके खातों में नहीं भेजी गई, तो यह आंदोलन पूरे राज्य में फैलाया जाएगा

About Author

error: Content is protected !!