धनबाद में किन्नर समाज सड़कों पर उतरा, दीपावली से पहले गीत-संगीत से बांटी खुशियाँ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में किन्नर समाज अपनी पहचान और सामाजिक सम्मान की लड़ाई को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरीं और लोगों को आशीर्वाद दिया।
त्योहार, शादी-ब्याह या घर में नए मेहमान के आगमन पर किन्नर समाज अपने पारंपरिक नाच-गान के ज़रिए खुशियाँ बाँटता है। माना जाता है कि किन्नरों की दिल से दी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती।
आगामी दीपावली पर्व को लेकर मंगलवार को किन्नर समाज के सदस्य भाईफोड़ मंदिर के पास भोजपुरी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। उन्होंने राहगीरों को आशीर्वाद दिया और बख्शीश मांगी। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर इस रंगीन माहौल को कैद किया।
मीडिया से बातचीत में किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत ने कहा —
“आज हम पूरे धनबाद शहर में नाच-गाकर लोगों को खुशियाँ बाँट रहे हैं। हमारी दुआ है कि धनबाद में हमेशा अमन, चैन और सुकून बना रहे। हम खुशी के इस मौके पर बख्शीश मांगकर त्योहार की रौनक बढ़ा रहे हैं।”
त्योहार की तैयारियों के बीच किन्नर समाज की यह पहल शहर में खुशियों और भाईचारे का संदेश दे रही है