धनबाद बस स्टैंड को लेकर मची राजनीति पर विधायक राज सिन्हा का करारा जवाब — “धनबाद की जनता जहाँ चाहेगी, बस स्टैंड वहीं बनेगा”

धनबाद बस स्टैंड को लेकर मची राजनीति पर विधायक राज सिन्हा का करारा जवाब — “धनबाद की जनता जहाँ चाहेगी, बस स्टैंड वहीं बनेगा”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धनबाद बस स्टैंड को लेकर चल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच बुधवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने स्थिति साफ़ करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बस स्टैंड का धनबाद से बाहर जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। धनबाद की जनता जहाँ चाहेगी, बस स्टैंड वहीं बनेगा।”

विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते कुछ दिनों से कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे हैं कि बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा — “यह सब अफवाहें हैं। जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं धनबाद के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि बस स्टैंड धनबाद में ही रहेगा। इसका फैसला जनता की राय से होगा, न कि किसी की राजनीतिक मंशा से।”

राज सिन्हा के इस बयान से सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोप पर फिलहाल पूर्णविराम लगता दिख रहा है।

About Author

error: Content is protected !!