झरिया : कोयरिबांध वाल्मीकि नगर में महाश्री वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धा व उत्साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झरिया। कोयरिबांध वाल्मीकि नगर में महाश्री वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी बाघमारा एवं धनबाद झामुमो (JMM) के सक्रिय सदस्य श्री विशाल वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित हुए।
श्री विशाल वाल्मीकि ने भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर पूरे वाल्मीकि समाज के सुख, समृद्धि और एकता के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने पूरे राज्यवासियों की खुशहाली और प्रगति की कामना भी की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए और भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।