96 घंटे के अंधकार ने बुझा दी पूजा की रोशनी, लोयाबाद में हंगामा और प्रदर्शन

लोयाबाद में इस बार दुर्गापूजा का उल्लास बिजली संकट और मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ गया।नौंवी और दसवीं तिथि पर लगातार हुई बारिश और 96 घंटे से जारी अंधकार ने पूजा की रौनक फीकी कर दी।जहां पूरे इलाके में मां दुर्गा की आराधना और चहल-पहल का माहौल होना चाहिए था,वहीं अंधेरा और बदइंतजामी ने त्योहार की सारी रौनक छीन ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिजली संकट ने बिगाड़ा पर्व,,

ठेकेदार द्वारा नई पोल,तार और केबुल बिछाने के बाद से ही लोयाबाद में बिजली संकट सिर दर्द बना हुआ है।लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पूजा पंडालों से लेकर घर-घर तक इनवर्टर फेल हो गए,मोबाइल डिस्चार्ज हो गए और लोग आपसी सम्पर्क से भी वंचित हो गए।

ग्रामीणों का गुस्सा उफान पर,,

गुरुवार को बारिश के बीच बासदेवपुर और एकड़ा के ग्रामीणों ने बासदेवपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर कार्यालय में ताला जड़ दिया।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी जब तक बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होगी, तब तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद रहेगी।एक छटाक कोयला भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

शुक्रवार को स्थिति बेकाबू,,

शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ गई। एकड़ा और बासदेवपुर के ग्रामीणों ने फिर से हंगामा किया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और फिर माइंस पहुंचकर काम बंद करा दिया।इसी दौरान आक्रोशित एक महिला ने बीसीसीएल के सर्वेयर को चप्पल से पीट दिया।हालात को संभालने के लिए केंदुआ थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।मौके पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय,मोदीडीह पीओ गोपाल जी बासदेवपुर प्रबंधक संतोष चौधरी मौजूद थे।प्रर्दशनकारियो मे सतेंन्द्र पासवान,गुड्डू पासवान,जमीर मियां बादल कुमार,गरीबन यादव,राजू पासवान,कलीम मियां,मनोज रवानी,इंदु देवी,सुनैना देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

बांसजोड़ा सबस्टेशन पर धरना,,

इधर शुक्रवार को जेबीएनएल की बिजली सप्लाई ठप रहने के बाद मदनाडीह के ग्रामीण बांसजोड़ा सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा करने लगे।जब कर्मियों ने कहा कि डीवीसी से फॉल्ट है,हम कुछ नहीं कर सकते,तो लोग पुटकी डीवीसी पहुंच गए।वहां करीब तीन घंटे तक ग्रामीण धरना पर बैठे रहे।स्थिति गंभीर होती देख डीवीसी चेयरमैन को हस्तक्षेप करना पड़ा।उन्होंने तीन घंटे का समय मांगा और आश्वासन दिया कि सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि चार बजे तक बिजली बहाल नही हुई तो अबकी तालाबंदी कर देंगे। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।ग्रामीणो मे मुख्य रूप से राजकुमार बाउरी,अजय महतो,प्रदीप महतो,शंकर रवानी,बबलू शर्मा,सिंकदर मल्लाह,संजय महतो,दिलीप बाउरी,विशाल बाउरी,राकेश बाउरी,सोनू रवानी,धर्मेन्द्र बाउरी, ठाकुर बाउरी,शुगिया देवी,आरती देवी,सुमित्रा देवी,रूपा देवी,मीरा देवी आदि शामिल थी।

डीवीसी फॉल्ट बना बहाना,,

ग्रामीणों का आरोप है कि कभी जम्फर उड़ने,कभी पुटकी डीवीसी में कनेक्टर खराब होने की बात कहकर जेबीएनएल और डीवीसी अधिकारी पल्ला झाड़ते रहे।चार दिन से किसी अधिकारी ने खुलकर स्थिति स्पष्ट नहीं की,केवल डीवीसी फॉल्ट का बहाना बनाया जा रहा है।

 

व्यवसायियों का धंधा चौपट,,

 

बिजली संकट से सबसे ज्यादा स्थानीय व्यवसायी प्रभावित हुए। उनका कहना है कि सालभर इसी पर्व में कुछ कमाई की उम्मीद रहती है, लेकिन बिजली कटौती ने सब चौपट कर दिया। रोशनी और सजावट का माहौल बिगड़ गया और ग्राहकों की आवक बंद हो गई।

 

चेंबर ऑफ कॉमर्स का आक्रोश,,

 

लोयाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार महतो और सचिव सुनील पांडे ने डीवीसी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि पुटकी से बांसजोड़ा सबस्टेशन तक हाईटेंशन तार और पोल जर्जर हालत में हैं।बारिश के मौसम में जम्फर और कनेक्टर उड़ना आम बात हो गई है। रखरखाव पूरी तरह से लचर है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो चेंबर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।जब बिजली संकट की वजह से हमारा रोजगार ही चौपट हो रहा है तो दुकान में बैठकर क्या करेंगे।

घर-घर में अंधेरा,,

लगातार चार दिनों से लोयाबाद और आसपास के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। लोग अंधेरे में पूजा करने को मजबूर हैं।इनर्वटर फेल हो चुके हैं,मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं और आपसी सम्पर्क टूट गया है। लोगों का आक्रोश अब उबाल पर है।

About Author

error: Content is protected !!