JMM केंद्रीय समिति का विस्तार, धनबाद से गुरुचरण बास्की बने केंद्रीय सदस्य
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: 27 सितंबर 2025 को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के उपरांत पार्टी की केंद्रीय समिति का विस्तार किया गया। इस अवसर पर नई सूची जारी की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से नेताओं को शामिल किया गया है।
धनबाद जिले के टुंडी क्षेत्र से गुरुचरण बास्की को पार्टी की केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है। JMM की नई समिति में प्रत्येक जिले से प्रतिनिधियों को जगह दी गई है, ताकि संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित हो सके।