बाघमारा में दुर्गोत्सव पर शांति कायम रखने के लिए बाइक से फ्लैग मार्च

बाघमारा में दुर्गोत्सव पर शांति कायम रखने के लिए बाइक से फ्लैग मार्च

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा: दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का मकसद असामाजिक तत्वों में पुलिस प्रशासन का खौफ पैदा करना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना था।

फ्लैग मार्च में मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार के साथ सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और मेलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि भीड़भाड़ के समय आमजन को परेशानी न हो

पूजा समितियों ने पुलिस-प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और शांतिपूर्ण दुर्गोत्सव संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।
मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने अपील की कि लोग अपने बच्चों के पॉकेट में नाम-पता लिखकर एक पर्ची जरूर रखें ताकि किसी भी परिस्थिति में बच्चों को सुरक्षित परिवार तक पहुँचाया जा सके।

फ्लैग मार्च सेनीडीह, खरखरी, लालबाड़ी, बूदोरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया। पुलिस बल हर स्तर पर सक्रिय है और लोगों से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की जा रही है।

बाघमारा रिपोर्टर: सुल्तान खान

About Author

error: Content is protected !!