टुंडी CHC प्रभारी हटाए गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा था। हालात बिगड़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
टुंडी के पिपराटांड क्षेत्र में लगातार डायरिया के मामले सामने आ रहे थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों के बावजूद हालात काबू में नहीं आ रहे थे।
सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जिला स्तर से पूरा सहयोग मिलने के बाद भी स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती गई। उपचार और नियंत्रण कार्यों में शिथिलता को गंभीर मानते हुए टुंडी CHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार को पद से हटा दिया गया है।
उनकी जगह अब डॉ. मोहम्मद अलीमुद्दीन अंसारी को टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया प्रभारी बनाया गया है। विभाग का मानना है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में डायरिया पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
डायरिया पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य महकमा अब सख्ती से काम में जुटा है।