Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत निश्चितपुर में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बलियापुर अंचलाधिकारी (सीओ) ने बलियापुर पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जप्त किया।
सूत्रों से मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि अवैध कोयले की तस्करी जंगल के खराब रास्तों से की जा रही थी। जैसे ही प्रशासन की टीम वहां पहुंची, ट्रक चालक और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। वहीं, जप्त ट्रक को पुलिस की सुरक्षा में बलियापुर थाना लाया गया है।
अंचलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कोयला कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रशासन लगातार इस अवैध धंधे पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की गतिविधियों पर जल्द ही बड़ा खुलासा किया
जाएगा।