धनबाद जिले के गोविंदपुर बाजार स्थित सुभाष चौक के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
एक कोयला लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर बड़े वाहन से टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल चालक की पहचान समस्तीपुर निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था और गाड़ी पर से संतुलन खो बैठा।
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए SNMMCH धनबाद भेज दिया गया।
कंटेनर (गाड़ी संख्या BR06GF5992) पूरी तरह कोयले से लदा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।