धनबाद की जाहिदा परवीन बनीं मिसेज इंडिया एशिया ईस्ट 2025 की विजेता

धनबाद की जाहिदा परवीन बनीं मिसेज इंडिया एशिया ईस्ट 2025 की विजेता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। धनबाद की रहने वाली जाहिदा परवीन ने मिसेज इंडिया एशिया ईस्ट 2025 का खिताब अपने नाम कर शहर का नाम रौशन किया है। जाहिदा ने मिसेज इंडिया एशिया 2025, सीजन 3 में न सिर्फ मुख्य ताज जीता, बल्कि मिसेज फोटोजेनिक का खिताब भी अपने नाम किया।

नई दिल्ली में फ़ैशन मेराकी द्वारा आयोजित इस भव्य फिनाले में एशिया भर से आईं लगभग 15,000 प्रतिभागियों में से केवल 72 महिलाओं को फाइनल के लिए चुना गया, जिसमें जाहिदा ने आत्मविश्वास, शालीनता और दृढ़ संकल्प के साथ शानदार प्रदर्शन किया। ग्रूमिंग, रैम्प वॉक, फोटोशूट और टैलेंट राउंड जैसे चुनौतीपूर्ण चरणों में उनका व्यक्तित्व और प्रतिभा निर्णायक मंडल को प्रभावित करने वाला रही।

मीडिया से बात करते हुए जाहिदा परवीन ने कहा, “पूरे एशिया के कोने-कोने से महिलाएं इस प्रतियोगिता में भाग लेने आई थीं, जिसमें मैं भी शामिल हुई। हमारी किस्मत ने साथ दिया और मैंने मिसेज इंडिया का खिताब जीत कर धनबाद और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।”

जाहिदा की यह उपलब्धि धनबाद और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।

About Author

error: Content is protected !!