IIT ISM में डांडिया नाइट : दीप्ति लेडीज़ क्लब ने बांधा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : समांआईआईटी आईएसएम धनबाद में दीप्ति लेडीज़ क्लब द्वारा आयोजित डांडिया नाइट ने माहौल को रंगीन और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना से हुई।
क्लब की महिला सदस्य रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और गरबा व डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक धुनों से लेकर लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर थिरकते उनके कदमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन में गुजरात की संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। डांडिया नाइट ने न सिर्फ उत्सव का आनंद बढ़ाया, बल्कि आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया।