धनबाद रेलवे स्टेशन साउथ गेट पर स्वच्छता अभियान, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

धनबाद रेलवे स्टेशन साउथ गेट पर स्वच्छता अभियान, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। नगर निगम धनबाद की ओर से गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी गेट पर सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य: “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान”

नगर आयुक्त रविराज शर्मा, यातायात डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, विधायक राज सिंह और रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया।

नगर निगम कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत स्टेशन परिसर की पूरी सफाई की गई। उन्होंने आगे भी रेलवे के सहयोग से नियमित सफाई सुनिश्चित करने की बात कही।

विधायक राज सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और कहा कि “स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है, इसमें हर नागरिक को भाग लेना चाहिए।” उन्होंने स्टेशन क्षेत्र की गंदगी और बदबू पर चिंता जताते हुए रेलवे प्रशासन से नियमित सफाई की अपील की।

About Author

error: Content is protected !!