SSLNT महिला कॉलेज में जयंती को लेकर विवाद, छात्र संगठन ने किया पुतला दहन

SSLNT महिला कॉलेज में जयंती को लेकर विवाद, छात्र संगठन ने किया पुतला दहन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के SSLNT महिला कॉलेज में झामुमो छात्र संगठन और कॉलेज प्राचार्य के बीच स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी की जयंती मनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य का पुतला दहन कर दिया।

झामुमो छात्र संगठन ने सोमवार को कॉलेज कैंपस में विनोद बिहारी महतो जी की जयंती मनाने के लिए चेयर पर उनकी तस्वीर रखकर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन कॉलेज प्राचार्य शर्मिला रानी ने इसका विरोध किया और कहा कि जयंती का कार्यक्रम कॉलेज कैंपस हाल में पहले ही आयोजित किया गया है, इसलिए इस तरह सड़क किनारे चेयर पर तस्वीर रखकर माला चढ़ाना उचित नहीं है।

इसी बात को लेकर छात्रों और प्राचार्य के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नाराज छात्र नेताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी और बाद में प्राचार्य का पुतला दहन भी किया।

छात्र नेताओं का आरोप है कि प्राचार्य ने विनोद बाबू का अपमान किया और छात्रों से बदसलूकी की। वहीं, प्राचार्य शर्मिला रानी का कहना है कि यह पूरा विवाद आकर्ष चौधरी नामक युवक की साज़िश है, जो कॉलेज को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

About Author

error: Content is protected !!