उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर स्प्रिट समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरिडीह: दुर्गा पूजा के मद्देनजर नकली शराब के अवैध कारोबार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षक महेंद्र देव सिंह के निर्देश पर टीम ने खरीमहुआ और देवरी सहित कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान देवरी थाना क्षेत्र के मंड़रो गांव में संचालित नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। छापेमारी में 105 लीटर स्प्रिट, 5 लीटर केरामेल, 2000 नकली स्टिकर्स, 10,000 कॉर्क, 600 खाली बोतलें और 100 नकली होलोग्राम समेत भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई।
मौके पर मौजूद युवक आशीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस अभियान में अवर निरीक्षक रवि रंजन, उत्पाद विभाग के लक्ष्मण महतो, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक और अन्य पुलिस जवान शामिल थे। विभाग ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान इस तरह के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।