जोगता थाना में दुर्गापूजा के अवसर पर शांति समिति की बैठक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद ; जोगता थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की, जबकि संचालन शकील अहमद ने संभाला।
बैठक में दुर्गापूजा के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने, जिम्मेदार व्यक्तियों को वालंटियर बनाने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और विसर्जन के समय शराब सेवन पर रोक लगाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि समिति के सदस्य किसी भी प्रकार की घटना या फेक न्यूज़ की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने सभी जिम्मेदार लोगों को लाइसेंस संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में गणमान्य व्यक्तियों ने पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में भोला राम, बृज बिहारी सिंह, अनुज सिन्हा, मजहर अंसारी, सुदर्शन सिंह, नंदूलाल सेन गुप्ता, राम लाल महतो, नीरज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।