धनबाद पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 16 चोरी की बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 16 चोरी की बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद।
धनबाद में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदात पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बरोरा थाना पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बाइक चोरी की है और आरोपी उसे बेचने की फिराक में था।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इलाके से बाइक की चोरी करता है और फिर उन्हें दूसरे जिलों में बेच दिया करता है।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी की कुल 16 बाइक जब्त कीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से धनबाद और बोकारो में सक्रिय था और चोरी की गई बाइकों को अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाता था।

ग्रामीण एसपी कपील चौधरी ने बताया

“पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नजर बनाए हुए है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि धनबाद पुलिस अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं है।”

About Author

error: Content is protected !!