धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 36 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो व्यक्तियों को 36.843 किलोग्राम चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा। बरामद चांदी के आभूषणों का अनुमानित मूल्य लगभग ₹49,73,805 आंका गया है।
पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान शिवेश ठाकुर, निवासी बांका (मानिया) और राकेश ठाकुर, निवासी सिंदरी, धनबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह चांदी मथुरा और मेरठ में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
RPF की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए राज्यकर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो वाणिज्य कर विभाग, धनबाद को सौंप दिया है।