गोविंदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: भूसी लदे ट्रक से 9,000 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोविंदपुर, धनबाद
धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसी से लदे एक ट्रक से 9,000 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस बरामदगी की जानकारी डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों ने सराहनीय काम किया है और पुलिस लगातार अवैध कारोबार पर सख्त नजर बनाए हुए है।
हालांकि, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ट्रक को दो दिन पहले ही जब्त कर लिया गया था, लेकिन बरामदगी की आधिकारिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देर से दी गई। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।