रिश्वत लेते दो जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

रिश्वत लेते दो जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बोकारो : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। धनबाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को कसमार प्रखंड कार्यालय से दो जूनियर इंजीनियरों को घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया।

 

गिरफ्तार अभियंताओं में आशीष कुमार और राजीव रंजन शामिल हैं। दोनों मनरेगा के तहत बागवानी योजना में मजदूरों के पेमेंट के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

 

एसीबी सूत्रों के अनुसार, मामले की शिकायत मिलने के बाद पहले से जाल बिछाया गया था। तय समय पर जैसे ही अभियंताओं ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर कार्रवाई कर दी।

 

फिलहाल दोनों अभियंताओं को गिरफ्तार कर एसीबी धनबाद ले जाया गया है, जहां आगे की पूछताछ

जारी है।

About Author

error: Content is protected !!