टुंडी-गांडेय में हुआ सम्मान समारोह, रविकांत मंडल बने JLKM केंद्रीय संयुक्त महासचिव

धनबाद : झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव पद पर रविकांत मंडल की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर टुंडी और गांडेय प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय सचिव कनक गुप्ता, केंद्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, केंद्रीय सदस्य महाराज मंडल, जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष सोनू महतो, प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो सहित कई नेताओं ने रविकांत मंडल को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती देने की अपील की।

कार्यक्रम में बबलू मंडल, सुभाष मंडल, विकास मंडल, गोपी कुमार, लक्ष्मण राजवर, लाल मोहन, सुरेंद्र यादव, अनिल, सन्नी, विशाल रजक, पंकज राजवर, अनिल मंडल, सुरेंद्र मंडल, सुमन, रवि, हिमांशु गुप्ता, नरेश महतो, दीपक महतो, सुलोचन, राम प्रसाद मंडल, सुनील मंडल, बालेश्वर मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नेताओं ने विश्वास जताया कि रविकांत मंडल के नेतृत्व में JLKM संगठन और मजबूत होगा और मजदूर-किसानों की आवाज बुलंद होगी।

About Author

error: Content is protected !!