अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया खुलासा

कतरास: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास (धनबाद)
बाघमारा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक देसी कट्टा लोडेड अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे धर-दबोचा और पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!