सुनैना किन्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई, कहा– स्वेता मेरी बहन जैसी, समाज को एकजुट रहने की अपील
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद/मनाईटांड़।
धनबाद में किन्नर समाज की दो प्रमुख हस्तियों– स्वेता और सुनैना किन्नर– के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सुनैना किन्नर ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि किन्नर समाज के नाम पर बहरूपियों द्वारा आतंक मचाना गलत है और स्वेता किन्नर द्वारा ऐसे लोगों को पकड़कर बरवाअड्डा थाना को सुपुर्द करना सराहनीय कदम है।
सुनैना ने आगे कहा कि स्वेता द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिनका वह खंडन करती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा– “स्वेता मेरी बहन जैसी है, उसे जब भी मेरी ज़रूरत होगी मैं उसके साथ खड़ी रहूँगी।”
सुनैना किन्नर ने पूरे किन्नर समाज से एकजुट होकर हर समस्या का समाधान निकालने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी किन्नर अकेला नहीं है और वह हमेशा समाज के साथ खड़ी रहेंगी