धनबाद एसएसपी का दुर्गा पूजा से पहले निरीक्षण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसएसपी प्रभात कुमार ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों का किया निरीक्षण।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और पब्लिक को पूर्व सूचना देने का आदेश।
सभी इंट्री पॉइंट और बंगाल सीमा पर बेरियर लगाकर सघन वाहन जांच के निर्देश।
पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनुशासित पार्किंग सुनिश्चित करने और अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लोगों से अपील – निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
धनबाद में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है।
एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को सिटी सेंटर, बैंक मोड़, मटकुरिया, धनसार, वासेपुर, पांडरपाला और अन्य प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने साफ निर्देश दिया कि सभी इंट्री पॉइंट और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दो-लेयर में पुख्ता की जाए।
उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के आसपास विशेष बल की तैनाती होगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने पब्लिक से अपील की है कि निजी वाहन पूजा पंडाल से दूर सुरक्षित स्थान या निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
दो पहिया वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक का इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग दें, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सके।