नकली शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 20 हजार लीटर स्प्रिट जब्त – 5 गिरफ्तार, दो वाहन भी जब्त

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर स्थित एक होटल में चल रहे नकली शराब कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात छापेमारी कर करीब 1,040 गैलन (लगभग 20,000 लीटर) कच्चा स्प्रिट जब्त किया।

यह कार्रवाई पटना मद्य निषेध इकाई, रांची एटीएस और निमियाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मौके से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है—

होटल मालिक बबलू महतो

मैनेजर मनोज महतो

बरही निवासी सुनील कुमार

नवादा निवासी मिथुन पासवान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो (JH10AV/2105) और एक कार (JH10AP/3398) भी जब्त की पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद कच्चा स्प्रिट नकली शराब बनाने के लिए उपयोग किया जाता था और इसकी आपूर्ति विभिन्न जिलों में की जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके

पुलिस अधीक्षक ने मामले को बड़ा अवैध शराब कारोबार रैकेट करार देते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई होगी।

About Author

error: Content is protected !!