Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। महुदा, बलियापुर, कुमारडुभी और भौरा ओपी सहित कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं 3 थाना प्रभारियों को लाइन क्लोज कर दिया गया है।
सबसे चौंकाने वाली कार्रवाई कुमारडुभी थाना प्रभारी पर हुई, जिन्हें एसएसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान ही तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया। इस कदम से जिलेभर के थाना और ओपी प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर की गई है। एसएसपी ने साफ संकेत दिया है कि अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।