धनबाद : टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

धनबाद : टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद। टुंडी अनुमंडल अंतर्गत मनियाडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में टुंडी डीएसपी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कई आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।

प्रेस वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर साजिद हुसैन एवं मनियाडीह थाना प्रभारी शिवकुमार भी मौजूद रहे। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!