बलियापुर थाना में नये प्रभारी ने संभाली कमान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बलियापुर थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में सत्यजीत कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले लोयाबाद थाना में पदस्थापित थे।

नए थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने पदभार संभालते ही स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाएगा।

सत्यजीत कुमार ने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर अंकुश लगाना संभव है। वे थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में बलियापुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मज़बूत होगी तथा शांति-व्यवस्था कायम रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!