धनबाद में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मनियाडीह थाना पुलिस ने दो गिरफ्तार

धनबाद में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मनियाडीह थाना पुलिस ने दो गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : मनियाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चरकपुर्दी स्थित अहसवा/तलाब के पास शनिवार (12 सितंबर 2025) को पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर मनियाडीह थाना पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के दो सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई आरोपी फरार हो गए।

गिरफ्तार अपराधियों में संजय कुमार मंडल (24 वर्ष, जोधो मंडल) और विष्णु मंडल (20 वर्ष, झरी मंडल) शामिल हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें से एक OPPO कंपनी का है (IMEI No. 861144054536796, 861144054536788) जिसमें Airtel का सिम (8539031049) लगा था। दूसरा One Plus कंपनी का मोबाइल है (IMEI No. 869376072500113, 869376072500105) जिसमें Jio का सिम (9835151357) लगा मिला।

जांच में मोबाइल फोन से साइबर अपराध से संबंधित APK और CSV फाइलें बरामद हुई हैं, जो ठगी में इस्तेमाल किए जाते थे।

मनियाडीह थाना में कांड संख्या 51/25 दिनांक 12/09/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर BNS की धाराएँ 111(2)(b), 317(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) सहित IT Act की धारा 66(B), 66(C), 66(D) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

About Author

error: Content is protected !!