मधुबन कोल वॉशरी हादसा : विधायक की तत्परता से सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए

मधुबन कोल वॉशरी हादसा : विधायक की तत्परता से सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज सुबह मधुबन कोल वॉशरी स्थित सेलो कंपनी का कन्वेयर बेल्ट अचानक ढह गया। हादसे में कुछ मजदूर कन्वेयर बेल्ट पर ही फँस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक तत्काल मौके पर पहुँचे और बीसीसीएल अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। माननीय विधायक के प्रयास से बोकारो से क्रेन वन मँगवाया गया। इसके बाद बचाव दल ने अथक प्रयास कर सभी फँसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन विधायक की मौजूदगी में चला और तब तक वे घटना स्थल पर डटे रहे।
बीसीसीएल अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के त्वरित प्रयासों की सराहना की।

About Author

error: Content is protected !!