धनबाद : लापरवाही बरतने पर दो थाना प्रभारी लाइन क्लोज

धनबाद : लापरवाही बरतने पर दो थाना प्रभारी लाइन क्लोज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद। शुक्रवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती और भौरा ओपी प्रभारी रंजीत राम को लाइन क्लोज कर दिया।

 

सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतने का आरोप था। हाल के दिनों में इन थाना क्षेत्रों में कई बड़ी आपराधिक घटनाएं घटीं, जिनकी रोकथाम में दोनों की भूमिका संतोषजनक नहीं पाई गई।

 

रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की। इस कदम को अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!