55 मामलों में वांछित कुख्यात “मछली अंसारी” गैंग दबोचा, दो राज्यों की पुलिस को थी तलाश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात अपराधी राजू अंसारी उर्फ मछली अंसारी को उसके 04 साथियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मछली अंसारी पर 55 आपराधिक कांड दर्ज हैं।
इस गैंग की तलाश झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी।
गिरफ्तार गिरोह पर धनबाद, बोकारो, पुरुलिया और वर्धमान जिलों में गृहभेदन और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुलाई-अगस्त 2025 में बालीडीह और गोमिया क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर और बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
इस टीम ने करीब एक दर्जन कांडों का खुलासा करते हुए 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से 3 लाख नगद, जेवरात और चोरी का सामान बरामद किया।
गिरोह के अन्य सदस्य –
फैयाज अंसारी (25 कांड)
आबिद अंसारी (19 कांड)
राहुल वर्मा (जोरापोखर निवासी)
रवि रंगराय शिंदे (झरिया निवासी, कोई पूर्व रिकॉर्ड नहीं)