महेशलुंडी में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

महेशलुंडी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक एजीएम बैठक सम्पन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गिरिडीह। दिनांक 10 सितंबर 2025, बुधवार को महेशलुंडी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड, ग्राम पंचायत- महेशलुंडी, प्रखंड- गिरिडीह, जिला- गिरिडीह की वार्षिक एजीएम बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक में संघ की प्रगति, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका मिशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डी.पी.एम.यू. गिरिडीह के मनोज कांत प्रसाद (एस.बी.एफ. मैनेजर), बसंत कुमार (एसबीआई गिरिडीह के मैनेजर) समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

 

बैठक में सी.एल.एफ. एवं सी.सी. की दीदियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठन की गतिविधियों को और मजबूत बनाने के सुझाव दिए।

 

इस अवसर पर प्रमुख महिलाएँ – सरिता शर्मा, सुदीरी देवी, उर्मिला देवी, सतीश कुमारी, अनीता देवी, मीना देवी, वर्षा रानी, कस्तूरी कुमारी, चंपा देवी, कुमारी देवी, शील देवी एवं रिनी देवी उपस्थित थीं।

बैठक के अंत में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे आजीविका मिशन के माध्यम से स्वावलंबन की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

About Author

error: Content is protected !!