रांची : ISIS से जुड़ा आतंकी अशहर दानिश गिरफ्तार, देशभर में 12 ठिकानों पर छापेमारी

रांची : ISIS से जुड़ा आतंकी अशहर दानिश गिरफ्तार, देशभर में 12 ठिकानों पर छापेमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। राजधानी रांची के इस्लाम नगर इलाके से आतंकी संगठन ISIS से जुड़े संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड का रहने वाला बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के साथ ही जांच एजेंसियों ने देशभर में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध नक्शे और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश

सूत्रों के मुताबिक अशहर दानिश भारत में ISIS का नेटवर्क खड़ा करने की योजना में सक्रिय रूप से शामिल था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि उसके संपर्क में कई और लोग हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

अदालत में पेशी के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रांची की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत परिसर में सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े इंतजाम किए थे। पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी साजिश नाकाम

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी देश के खिलाफ रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करने वाली कार्रवाई है। फिलहाल एजेंसियां दानिश के नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

About Author

error: Content is protected !!