बोकारो में 5 राउंड गोलीबारी, ट्रैक्टर चालक जादू हाड़ी गंभीर रूप से घायल ,पुलिस जांच में जुटी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो से बड़ी खबर—चास थाना क्षेत्र के बाँधडीह रेलवे साइडिंग में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दी। इस वारदात में ट्रैक्टर चालक जादू हाड़ी को चार गोलियां लगी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय जादू हाड़ी काम कर रहे थे तभी अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन पर पाँच राउंड गोली चलाई। दो गोली पैरों में, दो गोली पेट के निचले हिस्से में लगी जबकि एक गोली से उनका मोबाइल टूट गया। घायल को आनन-फानन में बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर पीड़ित का हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना पर चंदनकियारी के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी क्षेत्र में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी। अगर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह गोलीबारी रेलवे ठेका को लेकर चल रहे आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।