गया पुल अंडरपास हुआ दुरुस्त, अब जाम से मिलेगी निजात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गया पुल अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा
धनबाद : लंबे इंतजार के बाद गया पुल अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाने और दोनों छोर पर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य रविवार सुबह पूरा कर लिया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर हुए इस काम से लोगों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि पहले अंडरपास से गुजरना बेहद मुश्किल था। गड्ढों और असमान रास्ते के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे सफर में अधिक समय बर्बाद होता था। अब नया पेवर ब्लॉक बिछ जाने से यातायात सुचारू और सुरक्षित हो गया है।
इस सुधार कार्य से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को जाम और असुविधा से बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि अंडरपास के एप्रोच रोड पर थोड़े लेवलिंग कार्य की आवश्यकता है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
इस कार्य से गया पुल अंडरपास से गुजरने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन जाम से मुक्ति मिलेगी।