कचरे की आड़ में -बोकारो कतरास मुख्य मार्ग पर फल-फूल रहा अवैध लोहा साम्राज्य, मधुबन पुलिस बनी मूकदर्शक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक ओर जहां धनबाद के नवनियुक्त एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहा है।वही दूसरी ओर मधुबन थाना क्षेत्र मे अवैध लोहा तस्करी का ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बोकारो-कतरास मुख्य मार्ग पर खुलेआम अवैध लोहा कारोबार फल-फूल रहा है। कचरे और स्क्रैप के नाम पर रोज़ाना ट्रक और छोटे वाहनों से लोहा की तस्करी की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा धंधा पुलिस की नज़र के सामने हो रहा है, लेकिन मधुबन थाना प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
बताया जाता है कि इन कारोबारियों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि अवैध लोहा डीलरों का साम्राज्य दिन-ब-दिन विस्तार पा रहा है। वहीं, इस गोरखधंधे से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब जिले में एसएसपी लगातार अवैध कारोबार और अपराधियों पर शिकंजा कस रहे हैं, तब मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि एसएसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस इस अवैध लोहा साम्राज्य पर कब और कैसी कार्रवाई करती है