उधारी लौटाने को कहा तो दोस्त ने चाकू से मारकर किया घायल

उधारी लौटाने को कहा तो दोस्त ने चाकू से मारकर किया घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा (धनबाद) – कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के चिरकुंडा सिलीबड़ी में गुरुवार की शाम दोस्ती का रिश्ता खून से रंग गया। पैसों के लेन-देन को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आफताब अंसारी ने करीब दस दिन पहले अपने दोस्त मोनू को एक लाख रुपये उधार दिए थे। गुरुवार को जब उसने रुपये वापस मांगे तो मोनू ने बहाना बनाकर उसे जंगल की ओर बुलाया और कहा कि कोई व्यक्ति रुपये लेकर आ रहा है। काफी देर इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया, तो दोनों लौटने लगे। इसी दौरान पीछे बैठे मोनू ने चाकू निकालकर आफताब की गर्दन और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

खून से लथपथ आफताब किसी तरह जान बचाकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाजरत आफताब ने मीडिया से कहा – “दोस्ती और भरोसे में एक लाख रुपये दिए थे, लेकिन मोनू ने पैसे लौटाने की बजाय जान लेने की कोशिश की।”

परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मोनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

About Author

error: Content is protected !!