गया पुल अंडरपास का 1 महीने बाद मरम्मत काम पूरा, लगाए गए पेवर ब्लॉक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : गया पुल अंडरपास से गुजरने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खराब सड़क और लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे शहरवासियों को अब राहत मिलेगी।
एक महीने तक चले मरम्मत कार्य के बाद अंडरपास की दोनों लेन में पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इससे सड़क पर जलजमाव और गड्ढों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के खराब होने से आए दिन जाम लगता था और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब आवाजाही सुगम हो गई है।
लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि समय-समय पर सड़क का रखरखाव किया जाए ताकि भविष्य में फिर से समस्या न हो।