लोयाबाद पेट्रोल पंप कर्मी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के मदनाडीह स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पेट्रोल पंप के कर्मी को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से पूरे पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित कर्मी अख्तर अली उर्फ गुड्डू ने लोयाबाद पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने दो युवकों पर जान से मारने की धमकी देने और जेब से पैसे छीनने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपी राजन उर्फ राज और समीर उर्फ कल्लू मोटरसाइकिल से आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि लोयाबाद रेलवे साइडिंग के साइट इंचार्ज माजिद अंसारी के साथ घूमने की सजा तुम्हें जान देकर चुकानी होगी।
इसके बाद राजन ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसके जेब से रुपए छीन लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी राजन पर पहले भी रंगदारी मांगने का केस दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक यह विवाद लोयाबाद साइडिंग पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। पहले भी इस इलाके में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी और बमबाजी हो चुकी है।
मामले में थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिला है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।