
धनबाद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में नो हेलमेट–नो पेट्रोल योजना को सख्ती से लागू किया जाएगा। यानी अगर बाइक चालक बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचेगा तो उसे पेट्रोल नहीं मिलेगा।
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बहुत जल्द सभी पंपों को नोटिस भेजकर आदेशित किया जाएगा कि किसी भी परिस्थिति में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाए।
दरअसल, इससे पहले भी नगर निगम ने यह योजना लागू करने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह सफल नहीं हो पाई थी। इस बार प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है।