धनबाद : 2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो समर्पित पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर ससम्मान विदाई दी गई।
समारोह में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार 3 एवं हवलदार लाल मोहन मांझी को अंगवस्त्र, भेंट व बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार सिंह, सर्जेन्ट मेजर अवधेश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने दोनों रिटायर्ड पदाधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि—
“सेवानिवृत्ति के बाद भी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि अनुभवों से समाज की सेवा का एक नया अध्याय शुरू होता है।”