वारदात को अंजाम देते चार साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को गुप्त सूचना मिली कि चिरकुण्डा नीचे बाजार दासटोला स्थित एक घर में कुछ युवक साइबर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अपराध रोकथाम, धनबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने छापेमारी कर मौके से चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 08 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट और 08 सिम कार्ड बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे खुद को एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताकर खाताधारकों को कॉल करते थे। इसके बाद केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी, कॉल फॉरवर्डिंग या लिंक भेजकर साइबर फ्रॉड करते थे।
जब्त मोबाइल और टैब की जांच में यह पाया गया कि आरोपियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 6 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें अब तक ₹1,37,418 की ठगी की जा चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सचिन रविदास (30 वर्ष), पिता- अनिल रविदास, निवासी- चिरकुण्डा नीचे बाजार, दासटोला, धनबाद
2. रंजित रविदास (27 वर्ष), पिता- अनिल रविदास, निवासी- वही
3. आनंद रविदास (24 वर्ष), पिता- अनिल रविदास, निवासी- वही
4. अंकित रुईदास (21 वर्ष), पिता- सुकुमार रुईदास, निवासी- बराकर, जिला वर्द्धमान (प. बंगाल)
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
म0 पु0नि0 सरस्वती कुमारी मिंज
पु0नि0 विष्णु कुमार गोस्वामी
पु0नि0 कुन्दन कुमार सिंह
पु0नि0 विश्वजीत ठाकुर
आ0 607 अशोक सोरेन
आ0 1481 मुकेश महतो
चिरकुण्डा थाना गश्ती दल