धनबाद में मरीज की मौत पर सीएमसी हॉस्पिटल में हंगामा”

धनबाद में मरीज की मौत पर सीएमसी हॉस्पिटल में हंगामा”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : भूली स्थित सीएमसी हॉस्पिटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इलाज के दौरान भरत पंडित नामक मरीज की मौत हो गई।

भरत पंडित बरोरा बाघमारा का रहने वाला था और कुछ दिनों पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे पहले एसजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए सीएमसी हॉस्पिटल लाया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले ही दो लाख रुपए जमा करवा लिए थे। बाद में मरीज को रिम्स रेफर करने की बात पर दो लाख रुपए और मांगे गए। पैसे न देने पर अस्पताल ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई मौत और अस्पताल प्रबंधन की इस कथित मनमानी से परिजन भड़क गए। देखते ही देखते भूली बस्ती के सैकड़ों लोग हॉस्पिटल पहुंच गए और मुआवजे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

हंगामे के बाद सीएमसी हॉस्पिटल प्रबंधन ने 70 हज़ार रुपए का इलाज खर्च माफ कर दिया और परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना की सूचना पर भूली और धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

 

About Author

error: Content is protected !!