धनबाद : जिला परिषद द्वारा आवंटित दुकान से अवैध कब्जा हटाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। बरटांड स्थित जिला परिषद की एक आवंटित दुकान से आज अवैध कब्जा हटाया गया। जानकारी के अनुसार, यह दुकान जिला परिषद द्वारा शोभा कुमारी के नाम से आवंटित की गई थी। लेकिन पिछले आठ वर्षों से पड़ोसी दुकानदार ने जबरन कब्जा कर दुकान का संचालन कर रखा था।
इस संबंध में शोभा कुमारी ने आठ वर्ष पूर्व ही शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि 2008 में पड़ोसी दुकानदार ने बिना अनुमति दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। जिला परिषद ने इस दौरान पांच बार नोटिस जारी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, आज जिला परिषद के आदेश पर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान को कब्जा मुक्त कराया और जिला परिषद के अधीन ले लिया।