पूर्वी टुंडी में किसान मोर्चा का पूर्ण गठन चुनाव सम्पन्न
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट: रोहित मंडल

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के शंकरडीह मीटिंग हॉल में किसान मोर्चा का प्रखंड स्तरीय चुनाव एवं पूर्ण गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मुन्ना साह के निर्देशानुसार एवं प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सभा के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला सचिव मन्नू आलम थे।
इस दौरान किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव परिणाम:
अध्यक्ष: प्रदीप टुडू
सचिव: रामकुमार रजक
उपाध्यक्ष: गोपिन हेंब्रम
जिला सचिव ने कहा कि किसान भाइयों की समस्याओं का समाधान प्रखंड और जिला स्तर पर प्राथमिकता से किया जाएगा।
मौके पर रामचंद्र मुर्मू, रफीक अंसारी, ईशाक अंसारी, अजित मिश्रा, मोहम्मद ऐनुल अंसारी, तपन मंडल, संदीप हंसदा, निमाई राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।