Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूर्वी टुंडी
धनबाद: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के हलकट्टा गांव में बीती रात चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया है। वाहन गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हलकट्टा निवासी विनोद कुमार ने पूर्वी टुंडी थाना में अपनी स्कॉर्पियो (गाड़ी संख्या JH 10 CY 3792) की चोरी की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि रोज की तरह अपनी राशन दुकान बंद कर रात में सोने चले गए थे। लेकिन सुबह करीब 4 बजे जब दुकान खोली, तो देखा कि स्कॉर्पियो अपनी जगह से गायब है।
पीड़ित की शिकायत पर थाना प्रभारी रवि कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक पुलिस टीम गठित की और वाहन की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान सुराग मिलने पर पुलिस ने गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना पुलिस से संपर्क साधा। दोनों थानों की संयुक्त कार्रवाई के बाद स्कॉर्पियो को एक सुनसान जगह से बरामद कर लिया गया।
पुलिस अब इस मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जु
टी हुई है।