Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
विधायक ने जर्जर सड़कों की मरम्मत, पेयजल की समुचित व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने तथा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
इस पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने आश्वासन दिया कि सभी प्रमुख पूजा पंडालों और मार्गों का शीघ्र निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही पथ मरम्मत के लिए कार्यपालक अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि पूजा के दौरान आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा।