कुएं से बरामद हुई यूपी के युवक की लाश, हादसा या साजिश?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: बाबूडीह इलाके में सोमवार की सुबह सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। अरुण एक पेटी ठेकेदार के अधीन बिजली के खंभे गाड़ने का काम करता था और बाबूडीह के बिशनपुर स्थित क्वार्टर में अपने साथियों के साथ रह रहा था।
रविवार की रात अरुण अपने साथियों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था। लेकिन सोमवार सुबह वह गायब मिला। सहकर्मियों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो कुएं के पास उसकी चप्पल दिखी। कुएं में झांकने पर शव पानी में तैरता दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब जांच करेगी कि यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश।