धनबाद में बड़ा सड़क हादसा : 407 वाहन का ब्रेक फेल, कार और स्कूटी टकराई, एक गंभीर रूप से घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसनीलेवा स्थित नेहरू बाल अकादमी के पास गुरुवार को अचानक बड़ा हादसा हो गया। एक 407 वाहन (नं० JH 10 BZ 5395) का ब्रेक फेल हो गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
अनियंत्रित वाहन ने सामने चल रही स्विफ्ट डिजायर कार (नं० JH 10 CD 5074) और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी गलती 407 वाहन चालक की थी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार में दौड़ते रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घायल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले की पूरी छानबीन की जाएगी।